‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ एक अजीबोगरीब मामला लगा, जिसे देखकर खुद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।

विकास भवन के पास चेकिंग अभियान चला रहे थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा की नजर एक संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल पर पड़ी, जो बिना नंबर प्लेट के खड़ी थी। जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो पता चला कि नंबर प्लेट की जगह मोटरसाइकिल पर बड़े अक्षरों में लिखा था— “UGC का बाप”।

यह अनोखा और नियमों के खिलाफ ‘स्टाइल’ ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।

फिलहाल, बाइक के मालिक का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन स्वामी की तलाश जारी है। अब देखना होगा कि मालिक सामने आकर अपनी इस ‘क्रिएटिव’ हरकत पर क्या सफाई देता है।

About The Author

Share the News