अपना दल कमेरावादी के श्याम जी यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पिंडरा। की उत्तर प्रदेश इकाई में बड़ा गांव के करमपुर निवासी श्याम जी यादव को प्रदेश सचिव (बौद्धिक मंच) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर दी गई है।

इस अवसर पर श्याम जी यादव ने बताया कि वह के आदर्शों से प्रेरित होकर करीब दो माह पूर्व पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने राष्ट्रीय सलाहकार राजेश पटेल और व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष विनोद पटेल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह तन, मन और धन से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस संबंध में जानकारी अपना दल कमेरावादी व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष विनोद पटेल द्वारा दी गई।

About The Author

Share the News