लखनऊ। कांग्रेस कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ, जिसमें स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में वाराणसी के “बब्बर शेर” के रूप में पहचाने जाने वाले कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजूराम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ जिला कांग्रेस सचिव राकेश सिंह उर्फ रिसू, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बृजेश जैसल, मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू सिंह, दिना सिंह, रोसन सिंह, हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
इसके अलावा शशिकांत सागर, रविंद्र कुमार, चन्दन कुमार, गोलू, विरेन्द्र सिंह, मनोज चौबे, अनील कुमार, अरविंद पटेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के सामाजिक समरसता, दलित उत्थान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

More Stories
संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 217 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मारपीट मामले की जांच में जुटी पुलिस: एसीपी विदुष सक्सेना ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, क्षेत्र में सनसनी