वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के जंसा मछली मंडी के समीप शनिवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पाकर जंसा चौकी प्रभारी मयंक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राथमिक तौर पर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

More Stories
संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 217 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मारपीट मामले की जांच में जुटी पुलिस: एसीपी विदुष सक्सेना ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
भीषण गर्मी में भी आस्था का सैलाब: में उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन मुस्तैद