भीषण गर्मी में भी आस्था का सैलाब: में उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

वाराणसी। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है। तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के बावजूद प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि वीकेंड पर यह संख्या लाखों तक जा रही है।

देश-विदेश से आए श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी और भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।

धूप से बचाव के विशेष इंतजाम

मंदिर परिसर और कॉरिडोर में श्रद्धालुओं को तेज धूप से राहत देने के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। इसके साथ ही गर्म फर्श से बचाव हेतु पूरे मार्ग पर कारपेट बिछाए गए हैं, जिससे नंगे पैर चलने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

ठंडक पहुंचाने के उपाय

भीषण गर्मी को देखते हुए परिसर में पानी के फव्वारे वाले पंखे लगाए गए हैं, जो कतार में खड़े लोगों को ठंडी हवा उपलब्ध करा रहे हैं। इससे लंबे इंतजार के दौरान श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है।

स्वास्थ्य सुविधाएं भी दुरुस्त

लू और डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को ठंडे पानी में इलेक्ट्रॉल मिलाकर वितरित किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सा टीम भी मौके पर तैनात है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

श्रद्धालुओं ने की सराहना

मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम सराहनीय हैं। उनका कहना है कि “आस्था के आगे गर्मी भी फीकी पड़ जाती है।”

(रॉयल शाइन टाइम्स)

About The Author

Share the News