संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 217 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

राजातालाब। (उप जिलाधिकारी, राजातालाब) की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

इस दौरान सड़क, नाली, खड़ंजा, राशन कार्ड तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित कुल 217 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 9 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस के दौरान बीरभानपुर निवासी श्रवण कुमार ने खुले बिजली तार से संभावित बड़े हादसे की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई, वहीं भीखमपुर निवासी रामचंद्र ने न्यायालय से फाइल गायब होने का मामला उठाया।

एसडीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

About The Author

Share the News