क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान

मॉडिफाइड उड़ान योजना को कैबिनेट की मंजूरी, छोटे शहरों तक सस्ती हवाई सेवा का रास्ता साफ

बाबतपुर। भारत के एविएशन सेक्टर को नई गति देते हुए केंद्र सरकार ने मॉडिफाइड क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (उड़ान) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत देश के छोटे शहरों, दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों को सस्ती व सुगम हवाई सेवाओं से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा।

एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह योजना भारतीय एविएशन के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों को मजबूत हवाई नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपोर्ट का लक्ष्य

योजना के तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जबकि पहाड़ी राज्यों, उत्तर-पूर्व, द्वीपीय क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में 200 हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। इससे दुर्गम इलाकों तक पहुंच आसान होगी और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

“चैलेंज मोड” से तेज होगा विकास

नई योजना में “चैलेंज मोड” को अपनाया गया है, जिसके तहत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी जरूरत के अनुसार एयरपोर्ट प्रस्तावित कर सकेंगे। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की प्रक्रिया तेज और अधिक प्रभावी होगी।

सस्ती हवाई यात्रा का लाभ

योजना का सबसे बड़ा फायदा आम यात्रियों को मिलेगा।

किफायती किराए पर हवाई यात्रा

छोटे शहरों के यात्रियों को सीधी उड़ान सुविधा

बड़े विमानों में अधिक सीटों पर सस्ता किराया

साथ ही, रूट्स को व्यावसायिक रूप से सफल बनाने के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दी गई है।

संचालन के लिए विशेष सहायता

नए एयरपोर्ट और एयरोड्रोम के सुचारू संचालन के लिए 3 वर्षों तक संचालन एवं रखरखाव सहायता दी जाएगी। राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष ढांचा तैयार किया गया है।

आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा

यह योजना आत्मनिर्भर भारत पहल को भी मजबूती देगी। इसके तहत

घरेलू विमान निर्माण को प्रोत्साहन

विमान खरीद में स्वदेशी विकल्पों को बढ़ावा

आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

नए एयरपोर्ट, हेलीपोर्ट और वाटर एयरोड्रोम के विकास से

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

व्यापार और निवेश बढ़ेगा

दूरदराज क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे

एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने विश्वास जताया कि यह योजना देश में संतुलित और सतत एविएशन विकास सुनिश्चित करेगी और भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत कनेक्टिविटी नेटवर्क प्रदान करेगी।


📰 रॉयल शाइन टाइम्स

About The Author

Share the News