वाराणसी।
स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी दीपक यादव उर्फ कन्हैया उर्फ पहलवान को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
जमुनीपुर से दबोचा गया आरोपी
STF टीम ने सटीक सूचना के आधार पर जमुनीपुर इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में की गई, जबकि टीम का नेतृत्व निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने किया।
हत्या और फायरिंग मामले में था फरार
दीपक यादव बड़ागांव थाने में दर्ज एक संगीन मामले में वांछित था। 25 दिसंबर 2025 को बाइक टकराने के विवाद में आरोपियों ने दो लोगों को गोली मार दी थी। इस घटना में समीर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इस मामले में पहले ही छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दीपक यादव घटना के बाद से फरार था।
कई मुकदमे दर्ज, 50 हजार का इनाम घोषित
पुलिस के अनुसार आरोपी मनबढ़ प्रवृत्ति का अपराधी है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आगे की कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बड़ागांव थाने में दाखिल कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

More Stories
युवक की नदी में डूबकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस वाहन का शीशा तोड़ा
क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान
ग्रीन काशी आकार लेने लगा: 350 बीघा में 2.51 लाख पौधों का महावन तैयार