बड़ागांव। क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कैंप के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल संध्या सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में ऊर्जा का संचार करना तथा उन्हें विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है।
समर कैंप के दौरान ऊंची उड़ान, कमांडो नेट, कमांडो क्रॉल, रस्साकशी, टायर जंप, पुल निर्माण सहित कई रोचक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में कराया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल संध्या सिंह, रंजीत सिंह, सविता राय, पूजा राय, अनिता शर्मा, अनामिका जैसवार, श्रेया सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण: पारदर्शिता और समयबद्ध कार्य के सख्त निर्देश
काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर ठगी का खुलासा
काशी में नवरात्र सप्तमी पर भक्ति का अद्भुत संगम, माता विशालाक्षी को अर्पित हुआ विशेष श्रृंगार