स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; संचालक फरार

वाराणसी। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना राजातालाब क्षेत्र के कचनार स्थित एक कॉम्प्लेक्स में संचालित “औरा हेवन स्पा” पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा संचालक सहित दो आरोपी फरार हो गए।

हेल्पलाइन से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली सूचना के आधार पर एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 और राजातालाब थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सूचना में स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की बात कही गई थी, जिसकी पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।

मौके से 5 गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 ग्राहकों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद कैश और प्रदीप कुमार पटेल शामिल हैं।

नकदी और सामान बरामद
मौके से पुलिस ने ₹10,400 नकद, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 3 अनयूज्ड कंडोम बरामद किए हैं।

संचालक समेत दो आरोपी फरार
जांच में भवन स्वामी की संलिप्तता भी सामने आई है। वहीं स्पा संचालक सत्यवीर भारती और एक अन्य आरोपी अनिल कुमार मौके से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में थाना राजातालाब में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस का सख्त संदेश
वाराणसी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Share the News