पिंडरा/सिंधोरा।
सिंधौरा थाना क्षेत्र के गर्थमा बाजार में इन दिनों सिंधोरा थाना पुलिस द्वारा की जा रही सघन वाहन चेकिंग से आमजन खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बाजार के बीचों-बीच फल व अन्य दुकानों के सामने गाड़ियां रोककर की जा रही चेकिंग से न केवल जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि खरीदारी करने आए ग्रामीणों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस द्वारा बाजार के अंदर इस तरह की कार्रवाई से भय और असहजता का माहौल बन गया है। आसपास के गांवों से रोजमर्रा की जरूरतों—जैसे राशन, सब्जी, दूध और तेल—की खरीदारी के लिए आने वाले लोग अब बाजार आने से भी कतराने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर वाहन चेकिंग करनी ही है तो इसे बाजार के बाहर या मुख्य मार्गों पर किया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी न हो और बाजार का माहौल भी सामान्य बना रहे।
वहीं, इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों में सिंधोरा पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्यशैली से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
🗣️ ग्रामीणों की मांग:
👉 बाजार के बाहर हो वाहन चेकिंग
👉 आमजन को अनावश्यक परेशान न किया जाए
👉 व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा का रखा जाए ध्यान
अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन की भी संभावना जताई जा रही है।

More Stories
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; संचालक फरार
एडीसीपी का पिंडरा बाजार में पैदल गश्त, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
महाश्मसान की महिमा: काशी में तीन दिन तक गूंजेगी भक्ति, तंत्र और परंपरा का अद्भुत संगम