कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी व योगा खिलाड़ियों का सम्मान

पिंडरा।
पिंडरा विकास क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और योगा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि इंस्पायर अवार्ड में दो छात्रों ने चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 बालक और 6 बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इन विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों तथा वर्तमान सत्र में 12 राज्य स्तरीय योग खिलाड़ी तैयार करने वाले योग प्रशिक्षक कमलेश पांडेय को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक, योग एवं भाषण की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष जीउत राम और केशव राम रहे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य क्षितिज दीक्षित ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन कमलेश पांडेय ने किया।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रवीण कुमार, धर्मराज सिंह, आरती सिंह, शैलेंद्र, प्रमोद कुमार और कमलेश कुमार पांडेय को उनके विशेष योगदान के लिए एसएमसी अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

About The Author

Share the News