वाराणसी। मार्च की शुरुआत में ही काशी में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को तेज धूप और गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.9 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वाराणसी गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2.9 डिग्री अधिक है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू जैसे हालात का एहसास होने लगा है।
पिछले कुछ दिनों की तुलना में दिन और रात के तापमान के अंतर में भी कमी आई है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिली और लोग गर्मी से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
57 वार्डों में बदलेगी पेयजल पाइपलाइन, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
गैस की किल्लत या अफवाह? वाराणसी में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें
समानता और अधिकार के मुद्दों पर लगी जन चौपाल, संगठन और शिक्षा पर दिया जोर