पिंडरा (वाराणसी)।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी मां पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी, वाराणसी के तत्वावधान में ब्लॉक इकाई पिंडरा के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने रमईपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी युवक का पुतला फूंका और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल सिंह धीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ता रमईपुर चौराहे पर एकत्र हुए और बिहार के युवक अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज सिंह, ब्लॉक महामंत्री अभिषेक सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, ब्लॉक मंत्री पंकज प्रजापति, ब्लॉक मंत्री विवेक कुमार सिंह, सप्पु पाल, संतोष मिश्रा, आनंद चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
57 वार्डों में बदलेगी पेयजल पाइपलाइन, नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
गैस की किल्लत या अफवाह? वाराणसी में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनें
समानता और अधिकार के मुद्दों पर लगी जन चौपाल, संगठन और शिक्षा पर दिया जोर