समानता और अधिकार के मुद्दों पर लगी जन चौपाल, संगठन और शिक्षा पर दिया जोर

पिंडरा (वाराणसी)।
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा मुर्दी (चमरू) में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच समानता, अधिकार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में समानता और अधिकारों के लिए ऐसे जन चौपाल का आयोजन आवश्यक है, जहां लोग अपने हक और अधिकारों पर खुलकर चर्चा कर सकें। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज 85 प्रतिशत होने के बावजूद अपने अधिकारों से वंचित है, क्योंकि समाज अभी भी संगठित नहीं है और जाति व दलों में बंटा हुआ है। उन्होंने लोगों से जाति और दल से ऊपर उठकर विकास के आधार पर मतदान करने की अपील की।

डॉ. विश्वकर्मा ने शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मुद्दों पर भी जोर देते हुए कहा कि सरकार को एक समान शिक्षा, एक समान चिकित्सा और रोजगार की व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि संत्री से लेकर मंत्री तक के बच्चों को समान शिक्षा मिल सके। इससे गरीब और अमीर के बीच की दूरी कम होगी और सरकारी अस्पतालों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से दूधनाथ राजभर, अमरनाथ यादव, अजय, सरपंच राजभर, त्रिलोकी नाथ, फूलचंद यादव, सुजीत विश्वकर्मा, तिलकधारी, सूरज विश्वकर्मा, जुबैद, शिवकुमार विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने की तथा व्यवस्थापन विजय बहादुर विश्वकर्मा ने संभाला। स्वागत भजन विश्वकर्मा, संचालन अवध नारायण यादव, धन्यवाद ज्ञापन हसीर अहमद तथा समापन दूधनाथ राजभर ने किया।

About The Author

Share the News