पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही स्थित हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पुत्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइरीपुरी निवासी स्वर्गीय फुल्लर राम की पत्नी श्यामा देवी (56 वर्ष) अपने पुत्र मन्नू (25 वर्ष) के साथ बाइक से जलालपुर (जौनपुर) जा रही थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे सुरही हाईवे के पास पीछे से आ रही एक एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी श्यामा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
बताया जाता है कि हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक ही घायल महिला को उसी एम्बुलेंस से पीएचसी पिंडरा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल मन्नू का प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसआई जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
इधर मृतका के परिजन एम्बुलेंस के स्थानीय पीएचसी से संबंधित होने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि चिकित्सकों का कहना है कि बाइक खड़ी एम्बुलेंस से पीछे से टकराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
नगर निगम की सख्त कार्रवाई: सप्तसागर दवा मंडी में बकायेदारों पर शिकंजा, मौके पर जमा हुआ ₹10.30 लाख टैक्स
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 50-50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर पदमा और सज्जाद गिरफ्तार
महिला दिवस पर महिलाओं को रोजगार और सम्मान, मुख्यमंत्री ने सीता देवी से किया संवाद