पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के पुरा रघुनाथपुर गांव में और रोशन गौतम 31 वर्ष का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल। बताया जा रहा है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के पुरा रघुनाथपुर दलित बस्ती के रोशन गौतम उम्र 31 वर्ष पुत्र चौहार्या गौतम दिनांक 18-1-2024 को सुबह 8बजे घर से चाय पीने के लिए दुकान की तरफ जा रहे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही वैगनार कार ने जोरदार टक्कर मार दी सड़क पर गिरने व वैगनार की टक्कर से गंभीर चोट आई इलाज के दौरान बीएचयू के ट्रामा सेंटर में बीती रात निधन हो गया। आज शाम को 5बजे जब शव गांव पहुंची तो पूरा परिवार विलख पड़ा वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई रोशन गौतम के पत्नी के अलावा एक लड़की दो लड़के हैं पिता चौहार्या ने वैगनार के खिलाफ फूलपुर थाने में तहरीर दी है पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस दुर्घटना के बाद तुरंत गाड़ी को अपने कब्जे में ले ली है।

More Stories
कांशीराम जयंती पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 486 लोगों ने कराया पंजीकरण
UPRSL: वाराणसी जोन ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई जिलों ने जीते खिताब
नाले से गैस निकालने के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती, सिलेंडर जब्त