भेलूपुर में दुष्कर्म व धमकी का आरोपी गिरफ्तार, गेस्ट हाउस से दबोचा

वाराणसी। महिला के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। के काशी जोन के निर्देशन में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

अपराध नियंत्रण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

थाना भेलूपुर में दर्ज मु0अ0सं0 104/2026 धारा 64(2)(m)/352/351(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सर्वेश शुक्ला (22 वर्ष), निवासी छोटा बघाड़ा, एलनगंज, थाना कर्नलगंज, जिला प्रयागराज को 19 फरवरी 2026 को हनुमानपुरा दुर्गाकुंड स्थित श्री माधव स्टे गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?

पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त उसे घुमाने-फिराने के बहाने संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी जा रही थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तारी टीम

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमलाल सिंह एवं उपनिरीक्षक लवकुश यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Share the News