वाराणसी। की एसओजी-2 टीम ने लंका थाना क्षेत्र स्थित नगवां के रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन युवतियों समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर एसओजी टीम ने वाहन को गेस्ट हाउस से दूर खड़ा कर सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचकर पहले रिसेप्शन पर पूछताछ की। प्रारंभिक पुष्टि के बाद टीम ने कमरों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दो कमरे अंदर से बंद मिले। एक कमरे को खुलवाने पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दूसरे कमरे में मौजूद लोगों से पूछताछ में वे ग्राहकों को लाने वाले दलाल बताए गए। मौके से एक ग्राहक, एक होटल संचालक और दो दलालों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवतियों में दो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जिन्हें तीन दिन पूर्व ही वाराणसी लाया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षक ऑफर देकर गेस्ट हाउस बुलाया जाता था।
होटल रजिस्टर की जांच में युवतियों की कोई एंट्री नहीं मिली। संबंधित कमरों की बुकिंग भी दर्ज नहीं थी। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाएं बरामद कर सीज की गईं। पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं।
सभी आरोपियों को लाकर एसओजी दरोगा की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

More Stories
🛕 धाम में बड़े फैसले न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की अहम बैठक संपन्न
वाराणसी में गूंजा सख्त संदेश: मॉडिफाइड साइलेंसर और फर्जी नंबर प्लेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन
पाण्डेयपुर ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा: CCTV से पहचान, महिला गिरफ्तार, गहने बरामद