वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स में सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। के थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को महिला ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंची। आभूषण दिखाने के दौरान जब दुकानदार अन्य ग्राहकों में व्यस्त हो गया, तो महिला ने मौके का फायदा उठाकर सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।
अभियान के तहत गिरफ्तारी
अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैंट के पर्यवेक्षण में थाना कैंट पुलिस टीम ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 19 फरवरी 2026 को शाम 3:30 बजे संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आवश्यक शिनाख्त और बरामदगी के बाद शाम 5:00 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद आभूषण
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान शीला देवी (42 वर्ष), पत्नी सोनू विश्वकर्मा, निवासी सिकिया, थाना नारायनपुर, जनपद के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना कैंट में मु0अ0सं0 0036/2026 धारा 318(4)/305/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्ता के पास से निम्न आभूषण बरामद किए—
- एक जोड़ी टप्स
- एक नथिया
- दो जोड़ी कान की बाली
- एक जोड़ी कान की छाली
- दो अंगूठियां (कुल पीली धातु वजन 16.455 ग्राम)
- एक सफेद धातु का कड़ा (वजन 55.380 ग्राम)
गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक आरती गोंड़, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार एवं कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

More Stories
🛕 धाम में बड़े फैसले न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की अहम बैठक संपन्न
वाराणसी में गूंजा सख्त संदेश: मॉडिफाइड साइलेंसर और फर्जी नंबर प्लेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन
चौड़ीकरण पर सख्त निगरानी: कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट