वाराणसी। में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों और बिना/दूषित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ 19 फरवरी 2026 को व्यापक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संचालित किया गया।
दुकानों पर छापा, साइलेंसर जब्त
अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने 6 दुकानों की जांच की। इस दौरान 10 अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। एक वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं थाना कैंट पुलिस ने 1 दुकान की चेकिंग के दौरान 9 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। एक वाहन को सीज करते हुए दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कार्रवाई के प्रमुख आंकड़े
मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई
▪️ 50 वाहन चेक
▪️ 44 चालान
▪️ 6 वाहन सीज
▪️ ₹1,03,500 समन शुल्क
बिना/दूषित नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई
▪️ 279 वाहन चेक
▪️ 264 चालान
▪️ 15 वाहन सीज
▪️ ₹8,34,700 समन शुल्क
सख्ती के साथ जागरूकता
अभियान के दौरान ई-चालान, वाहन सीज और अन्य विधिक कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
🛕 धाम में बड़े फैसले न्यास परिषद और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की अहम बैठक संपन्न
पाण्डेयपुर ज्वैलरी शॉप में चोरी का खुलासा: CCTV से पहचान, महिला गिरफ्तार, गहने बरामद
चौड़ीकरण पर सख्त निगरानी: कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट