📍
वाराणसी। जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर नगर निगम वाराणसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरावनपुर स्थित लगभग ढाई बीघे के प्राचीन तालाब को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग के साथ संयुक्त पैमाइश की और अतिक्रमण को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को अपने अधिकार में ले लिया।
बताया गया कि तालाब के एक बड़े हिस्से पर आंशिक रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान निगम और राजस्व विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए पूरे परिसर को खाली कराया। बुलडोज़र की कार्रवाई के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन कर कब्जे हटाए गए।
कब्जा हटते ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करा दिया गया है। जलभराव क्षेत्र से मलबा हटाया जा रहा है और तालाब की मूल परिधि को पुनः चिन्हित किया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार अब तालाब परिसर में किसी भी प्रकार की निजी गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही तालाब के पुनरुद्धार और सुंदरीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार और पर्यावरण संतुलन को मजबूती मिलेगी।
नगर निगम का कहना है कि शहर के अन्य कुओं और तालाबों को भी चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा, ताकि पारंपरिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जा सके।
— रॉयल शाइन टाइम्स

More Stories
अलर्ट मोड में
चौड़ीकरण में तेज़ी
75 हजार की रिश्वत लेते थाना बारा के प्रभारी निरीक्षक गिरफ्तार