किसानों की रैली को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात, गांव में पसरा सन्नाटा

पिंडरा।
काशी द्वार योजना के विरोध में गुरुवार को किसानों द्वारा प्रस्तावित बाइक रैली को देखते हुए पिंडरा क्षेत्र के चार गांवो में पीएसी के साथ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिससे सड़क से गुजरने वाले आम राहगीरों में कौतूहल का विषय बना रहा।
बताते चलें कि किसानों के बाइक रैली को देखते हुए सुबह ही पीएसी के साथ 9 थानों के थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ रमईपुर, मानापुर, समोगरा व चनौली में तैनात हो गई। और गांव में आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। स्थिति यह हो गई कि किसान घर छोड़ भाग निकले और खेतों मे दिन बिताई। पुलिस कई किसान नेताओ को नजरबंद किया तो कई लोगो को हिरासत में लिया। देर शाम तक उन गांवों में पुलिस बल तैनात रही।
इस दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर फूलपुर, बड़ागांव, सिंधोरा कपसेठी समेत 9 थानों के थाना प्रभारी मय फोर्स तैनात रहे।
वही इस दौरान इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल सिंह ने बताया कि किसानों के बाइक रैली व तहसील पिंडरा में पत्रक देने के आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात की गई।हिरासत के बाबत कहाकि हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया।
पुलिस ने गांव पहुचने के कोशिश में आधा दर्जन लोगो को लिया हिरासत में

पिंडरा।
काशी द्वार योजना को लेकर किये जा रहे विरोध को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त दिखा और फूलपुर थाना क्षेत्र बाहर विभिन्न जगहों से गांव में पहुच कर किसानों को भड़काने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। देर शाम तक उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए किसानों में
भाकपा नेता व सिंधोरा निवासी शंकर शक्ति व श्यामधनी, राजातालाब निवासी लालबहादुर, बरही नेवादा फूलपुर निवासी अंकित कुमार , मघवा सिंधोरा निवासी कंचन व को हिरासत में लिया गया।
वही भाकपा से जुड़े सिंधोरा निवासी नंदाराम शास्त्री , रामजी सिंह व फतेहनारायन सिंह को नजर बन्द किया गया।
इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि गांव के किसानों को भड़काकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन स्थानीय किसानों के सहयोग से कोई ऐसी जटिल स्थिति नही पैदा हुई।

एक दर्जन किसानों ने की 6 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री

एक तरफ काशी द्वार को लेकर किसानों द्वारा विरोध करने का दम्भ भरा जा रहा है तो दूसरी तरफ किसान तहसील पहुच रजिस्ट्री करने में जुटे हुए हैं। अब तक एक दर्जन से अधिक किसान अपनी जमीनें रजिस्ट्री कर चुके है।
इस बाबत एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि अब तक एक दर्जन से अधिक किसानों ने 6 हेक्टेयर से अधिक भूमि रजिस्ट्री कर चुके है। किसान लगातार संपर्क कर रजिस्ट्री करने में उत्सुकता दिख रही है। केवल राजनीतिक के तहत बाहरी लोग दखलंदाजी कर माहौल खराब कर रहे हैं।

About The Author

Share the News