कन्नौज | पेट्रोल में एथेनॉल और साल्वेंट केमिकल मिलाकर मिलावटी पेट्रोल की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ STF उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। STF ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अपमिश्रित पेट्रोल, एथेनॉल और अन्य केमिकल बरामद किए हैं।
STF के अनुसार यह कार्रवाई बुधवार तड़के करीब 04:10 बजे कानपुर–अलीगढ़ हाईवे के पास ग्राम मानीमऊ क्षेत्र (थाना कोतवाली नगर, कन्नौज) में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेन्द्र पाल, पुत्र स्व. चन्द्रपाल
निवासी – मकान संख्या 477, रतनपुर, थाना पनकी, जिला कानपुर
बरामदगी
01 टैंकर (UP-73 LT-3313) – लगभग 20,000 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल
01 महिंद्रा पिकअप डाला (UP-74 AT-5484)
03 ड्रम – करीब 600 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल
02 डूमो – लगभग 245 लीटर एथेनॉल
01 जनरेटर पंप
खाली ड्रम, प्लास्टिक पाइप, ऑयल निकालने के पाइप, कीप
आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस
कैसे हुआ खुलासा
STF को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग पेट्रोल टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें साल्वेंट केमिकल मिलाकर मिलावटी पेट्रोल की सप्लाई कर रहे हैं।
इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक STF लखनऊ अमित कुमार नागर के पर्यवेक्षण में STF मुख्यालय लखनऊ की टीम ने कार्रवाई की।
निरीक्षक दिलीप तिवारी के नेतृत्व में STF टीम ने आबकारी विभाग एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी की। मौके पर टैंकर की जांच में तेज गंध वाला ज्वलनशील मिश्रण पाया गया। बाद में प्रयोगशाला जांच में पेट्रोल में एथेनॉल और साल्वेंट की पुष्टि हुई।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसका सरगना अमित पाल (निवासी कन्नौज) है।
गिरोह के सदस्य सौरभ यादव, धर्मराज और हंसराज पाल के जरिए कन्नौज, कानपुर, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 80 से 85 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलावटी पेट्रोल की सप्लाई की जाती थी।
केमिकल लगभग 30 रुपये प्रति लीटर में मंगाकर टैंकरों में पेट्रोल की समान मात्रा में मिलाया जाता था, ताकि मात्रा में कोई अंतर न दिखे।
कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर, कन्नौज में
मु.अ.सं. 59/2026 के तहत
उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम, मोटरयान अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

More Stories
सिगरा स्टेडियम में न्यायिक अधिकारी बनाम अधिवक्ता मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैचजिला जज संजीव शुक्ला करेंगे कप्तानी
चौकाघाट में अवैध मछली मंडी पर सख्ती, 8 विक्रेताओं पर FIR की सिफारिश
महाशिवरात्रि पर काशी तैयारकाशी विश्वनाथ धाम में उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा–सुविधा को लेकर सख्त निर्देश