आजमगढ़ में हादसा: दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर

ड्यूटी से लौट रहे सफाई कर्मचारी की मौत; साथी घायल
~~~~
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। घटना के समय मृतक ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पवई के रज्जकपुर गांव निवासी रामनाथ (52) सफाई कर्मी था। उसकी ड्यूटी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव में लगी थी। देर शाम वह बाइक से अपने साथी मधुबन (40) के साथ ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। अभी बाइक सवार रामनाथ व मधुबन फत्तनपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में रामनाथ व मधुबन घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मधुबन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस ने रामनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Share the News