अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें~~~
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोपालपुर के उदईछपरा गांव में शनिवार को शौचालय की दीवार गिरने से हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई।
दीवार अचानक से गिरी। इसके मलबे में दबने से दोनों बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन दोनों को चिकत्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार उदई छपरा निवासी राजनाथ यादव के पुराने शौचालय की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे दीवार के पास खेल रही दो सगी बहनें 13 वर्षीय अंशु व 11 वर्षीय तनु पुत्री धुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर जब तक अस्पताल पहुंचते रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों बालिकाओं के शव को पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ