सारणाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में 20 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। अपराध व नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सारनाथ पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के दौरान पुलिस टीम ने सिंहपुर अंडरपास के पास टंडन बाबा कुटिया के निकट चेकिंग करते हुए 23 वर्षीय अभियुक्त अंकित सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 20 ग्राम अवैध हेरोइन तथा हेरोइन बिक्री से प्राप्त ₹1120 नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी पैगम्बरपुर, थाना सारनाथ का निवासी बताया गया है।

मौके पर ही अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 604/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल:

  • थानाध्यक्ष शिवानन्द सिसौदिया
  • उपनिरीक्षक अनिल कुमार
  • हेड कांस्टेबल लल्लन यादव

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी निरंतर जारी रहेंगी। 🚨

— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए

About The Author

Share the News