वाराणसी।
पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अभियंताओं को शेष बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. तिवारी ने कहा कि कज्जाकपुरा फ्लाईओवर न केवल काशीवासियों बल्कि आसपास के जिलों से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी।
उन्होंने जिलाधिकारी एवं मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर फ्लाईओवर का नामकरण “लाटभैरव फ्लाईओवर” किए जाने का प्रस्ताव भी भेजा है। विधायक ने इसे जनभावनाओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा यह नाम आमजन के लिए आस्था का प्रतीक होगा।
डॉ. तिवारी ने फ्लाईओवर पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
निरीक्षण के समय बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।
— रॉयल शाइन टाइम्स पेपर के लिए खबर

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा