मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बर्थरा कला, पोस्ट चौबेपुर निवासी एडवोकेट आनंद ज्योति सिंह के द्वार पर आज प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई दुःखद घटना में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में पार्टी और संगठन पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा और प्रशासन से भी इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा की जाएगी।

मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामवासी एवं पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Share the News