सर्दी के बढ़ते असर के बीच नगर निगम वाराणसी बेघर और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए शहर भर के रैन बसेरों को हाईटेक सुविधाओं से लैस कर रहा है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर इस बार सभी शेल्टर होम को स्मार्ट रैन बसेरा मॉडल पर तैयार किया जा रहा है, ताकि सर्द रातों में लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था मिल सके। शहर में फिलहाल 26 रैन बसेरे संचालित हैं, जिनमें 13 स्थायी और 13 अस्थायी शेल्टर शामिल हैं।
शहर के प्रमुख स्थानों पर हैं स्थायी रैन बसेरे
स्थायी रैन बसेरे वाराणसी सिटी स्टेशन, गोलगड्डा तिराहा, बेनियाबाग, हरिश्चंद्र कॉलेज, टाउनहॉल व्यायामशाला, इंग्लिशिया लाइन, संकटमोचन रोड, पुराना माल गोदाम चुंगी, शिवपुर, कैन्ट गुरुद्वारा रोड, बहादुरपुर सब्जी मंडी, तथा रामनगर थाना परिसर जैसे प्रमुख इलाकों में संचालित हैं।
अस्थायी शेल्टर भी दुरुस्त, भीड़ वाले क्षेत्रों में प्रबंध मजबूत
अस्थायी रैन बसेरे नेहरू मार्केट टाउनहॉल, चितरंजन पार्क (पुरुष एवं महिला), राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध प्लाज़ा के सामने, पुलिस लाइन ओवरब्रिज, भैसासुर घाट, अंधरापुल फ्लाईओवर क्षेत्र और कैंट रोडवेज परिसर सहित कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैयार किए गए हैं। निगम की टीमें इन शेल्टरों को नियमित रूप से निरीक्षण कर दुरुस्त कर रही हैं।
स्मार्ट रैन बसेरों में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
इस बार रैन बसेरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। उपलब्ध कराई जा रही प्रमुख व्यवस्थाएँ—
वाई-फाई इंटरनेट
सैनिटरी वेंडिंग मशीन
पुरुष और महिलाओं के लिए अलग शौचालय
शिशुओं के लिए फीडिंग रूम
बच्चों के लिए खिलौने व पालने
हीटर और अलाव की व्यवस्था
आधार कार्ड आधारित प्रवेश प्रणाली
नगर निगम का कहना है कि कोशिश है—सर्दी से बचाव के साथ-साथ बेघर लोगों को घर जैसा सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा