स्वामी विवेकानंद प्रखर वक्ता थे। जगदीश दीक्षित

वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।
पिंडरा।कैथौली बाबतपुर स्थित मां शारदा महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व सचिव डॉ जगदीश सिंह दीक्षित ने कहाकि स्वामी विवेकानंद का जीवन सदैव प्रेरणादायक है। स्वामी जी के जीवन चरित्र से प्रेरित होकर जब हम लोग दूर दृष्टि और पक्के इरादे के साथ कोई भी कार्य प्रारंभ करेंगे तो हमें सफलता निश्चित मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहाकि स्वामी विवेकानंद ने देश में धर्म और राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। स्वामी विवेकानंद जी जैसा प्रखर वक्ता मनीषी विद्वान और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाला सन्यासी बहुत कम ही पैदा होते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ 12 जनवरी से स्वामी विवेकानंद की जयंती से 23 जनवरी स्वामी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती को कर्तव्य बोध पखवारा के रूप में मनाता है। इस अवसर पर संस्थापक विजेंद्र नारायण सिंह अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक राखी सिंह ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुत किया। संचालन प्रभारी प्राचार्य डॉ भावना श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर डॉ अनीता गुप्ता, पूजा सिंह , डॉ दिलीप यादव, नवीन कुमार सिंह, जटाशंकर सिंह व जेपी सिंह समेत गणमान्य विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News