पिंडरा।पिंडरा तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवो में अयोध्या से आए पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र तथा अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण कार्य शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद द्वारा घर-घर किया गया। साथ ही 22 जनवरी को रामलला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने तथा शाम को हर मन्दिर व घर में दीप जलाकर दीपोत्सव मानने की अपील की गई।
विहिप ने क्षेत्र के रामपुर,हिवरनपुर, सुखदेवपुर, सुरही, विन्दा, समेत अन्य जगहों पर पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्र तथा अयोध्या मंदिर की तस्वीर का वितरण किया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजकुमार सिंह, जिला प्रभारी धर्म रक्षा प्रचार चंद्रशेखर सेठ, प्रखंड प्रभारी ओमप्रकाश सेठ, आदर्श सिंह, यश सिंह, संतोष, अनुभव व विनय सिंह समेत अनेक लोग रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार