भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर

बिहार चुनाव परिणाम घोषित होते ही पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत के रुझान सामने आते ही स्थानीय भाजपा कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाज़ी और मिठाइयों के वितरण के साथ पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल छा गया।

भाजपा समर्थक जीत को पार्टी की विकासवादी नीतियों और जनता के भरोसे की जीत बता रहे हैं। युवाओं ने सड़क पर उतरकर विजय जुलूस निकाला, जिसमें “भारत माता की जय” और “भाजपा ज़िंदाबाद” के नारे देर तक गूंजते रहे। पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा की सफलता से पूरे भाजपा कार्य करता का मनोबल बढ़ा है और यह आने वाले चुनावों में भी सकारात्मक संदेश देगा।

इधर, पिंडरा क्षेत्र के विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह राजपूत के आवास पर व कई गांवों और बाजारों में भी देर रात तक जश्न जारी रहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद क्षेत्र में धन्यवाद कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे ताकि जनता का आभार व्यक्त किया जा सके।

पिंडरा में भाजपा की जीत का जश्न देर रात तक जारी रहा और माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।

About The Author

Share the News