पिंडरा।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 64 वां स्थापना दिवस मनाया गया इस उपलक्ष में संघ के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माला फूल अर्पित किया गया एवं पिंडरा तहसील के जमापुर के मलिन बस्ती में जाकर महिलाओं गरीब असहाय महिलाओं बच्चों को मिठाइयां व फल वितरण कर स्थापना दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया पिंडरा तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, मंत्री संतोष सिंह, सहित लेखपाल कपीश तिवारी प्रवीण कुमार आर्य,उत्तम सिंह, दिलीप गोंड, सुशील श्रीवास्तव, धीरज, धर्मकांत कुशवाहां, शुभम परमार एवं अन्य लेखपाल गणों ने लेखपाल संघ के संस्थापक मुरारी लाल शर्मा के आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री