गड़खड़ा ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की माँग तेज

वाराणसी पिंडरा ब्लाक – गड़खड़ा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर परियोजना के तहत हुए कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर की खुदाई, समतलीकरण और सौंदर्यीकरण पर खर्च दिखाए गए बजट और जमीन पर दिख रहे वास्तविक कार्यों में बड़ा अंतर है।

ग्रामीणों के अनुसार परियोजना के लिए लाखों रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन स्थल पर किए गए कार्य अधूरे हैं और कई जगह निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मस्टररोल में दर्ज मजदूरों ने वास्तविक रूप से काम नहीं किया, जिससे मनरेगा फंड की अनियमितता की आशंका बढ़ गई है।

मनोज उपाध्याय , नरेंद्र पांडेय, रत्नेश उपाध्यक्ष, व साथ में

उधर, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को जल्द ज्ञापन देने की बात कही है

अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए विशेष कार्य किए जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और कार्यों की प्रगति समय-समय पर सार्वजनिक की जाए।

About The Author

Share the News