वाराणसी। छावनी स्थित रणबांकुरा स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत सोल्जर जीडी (जनरल ड्यूटी) पद की चयन प्रक्रिया गुरुवार को सम्पन्न हुई। इस भर्ती में बलिया और चंदौली जिलों के कुल 601 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
कुल 1218 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 983 उपस्थित हुए। निर्धारित दौड़ और चयन प्रक्रिया में 601 युवाओं ने सफलता प्राप्त की।
भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व अमेठी एआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल सुनील मोर ने किया। उनके निर्देशन में पूरी भर्ती प्रक्रिया अनुशासित, पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुई।
भर्ती स्थल पर युवाओं में देशसेवा और सेना में शामिल होने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
शुक्रवार, 14 नवंबर को चंदौली जिले की सकलडीहा, मुगलसराय तहसीलों तथा देवरिया जिले की सदर, बरहज और भाटपार रानी तहसीलों के कुल 1217 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री