हाइवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 114 डम्पर वाहनों का चालान — वाराणसी पुलिस का विशेष अभियान

वाराणसी। हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से गोमती ज़ोन पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर ढाबों के पास और अन्य स्थानों पर खड़े अवैध वाहनों की गहन जांच की गई। कार्रवाई में कुल 114 डम्पर वाहनों का चालान, 08 डम्पर वाहनों का सीज़ तथा एक ढाबा संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की अवैध पार्किंग या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोमती ज़ोन पुलिस ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, और हाइवे पर गश्त एवं निगरानी को और सघन किया जा रहा है, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।

About The Author

Share the News