पिंडरा ।
पिंडरा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबतपुर में शुक्रवार को विकसित भारत 2047 के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं बेसिक शिक्षा वाराणसी के तत्वाधान में गुरुशाला के सहयोग से “विकसित भारत के 2047 तहत भविष्य के भारत विषय पर कहानी लेखन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। स्पेशल कैंपेन के तहत शिक्षा मंत्रालय (उच्च शिक्षा विभाग) के सहयोग से आयोजित संवाद में छात्र व छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में कहानी लेखन के साथ क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, इमेजिंग, खोजी प्रवृत्ति तथा 2047 मे मेरे भारत कैसा होगा उस पर अपनी सोच को प्रस्तुत किया। इस दौरान सुशीला देवी ग्राम प्रधान सुशीला देवी, विपिन सिंह , गुरुशाला टीम के सरस्वती राय और विवेक कुमार शुक्ला , शिक्षक श्रवण कुमार, राजकुमार प्रसाद, ज्योती लता किरन प्रभा देवी कुसुम लता उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा