वाराणसी, 03 नवम्बर 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-वाराणसी कैण्ट शिवानी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक, कैण्ट विधानसभा सौरभ श्रीवास्तव सहित भाजपा, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में चर्चा हुई कि वाराणसी कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी 390 बूथों पर एक साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ और सुपरवाइजर सक्रिय रहेंगे। घर-घर गणना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी बीएलओ को पहचान पत्र, किट बैग और गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही राजनीतिक दलों और मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवानी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम तय किया गया है। विशेष पुनरीक्षण की तैयारियाँ, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक किया गया। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगी। निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियाँ 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी, जिनका निस्तारण 31 जनवरी 2026 तक होगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर एनुमरेशन फार्म वितरित करेंगे, जिसे मतदाता भरकर वापस देंगे। जिन मतदाताओं का जन्म 01 जुलाई 1987 के पूर्व हुआ है और जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है, उन्हें केवल एनुमरेशन फॉर्म भरना होगा और साक्ष्य के रूप में 2003 की मतदाता सूची का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा