बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा,
“आज INDI गठबंधन के तीन और बंदर आ गए हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू।
पप्पू सच बोल नहीं सकता,
टप्पू अच्छा देख नहीं सकता,
और अप्पू सच सुन नहीं सकता।”
योगी ने कहा कि इन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकास कार्य और देश की प्रगति की खुशबू तक महसूस नहीं होती।
उन्होंने मिथिला की धरती से कहा कि “यह पावन भूमि, जो मां भगवती जानकी की आत्मा कही जाती है, आज उन रामद्रोही ताकतों को संदेश दे रही है कि बिहार में रामराज्य का उदय होने जा रहा है।”
योगी ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि भगवान राम हुए ही नहीं, और यही कांग्रेस व आरजेडी, समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।
उन्होंने कहा कि आज वही लोग धर्म और विकास के नाम पर जनता को छलने आए हैं। कांग्रेस-आरजेडी ने बिहार को हिंसा, नरसंहार और अराजकता की आग में झोंका था।
योगी ने कहा, “जो राम का विरोधी है, वह भारत का विरोधी है, वह मिथिला का भी विरोधी है।”
“एनडीए का मतलब है विकास, विरासत और विश्वास”
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एनडीए सुशासन का प्रतीक है — जो गरीब को आवास, किसान को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देता है।
वहीं कांग्रेस-आरजेडी अपहरण, अराजकता और जातीय हिंसा का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा, “बंटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, और बिहार सेफ रहेगा। एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा।”
“डबल इंजन सरकार ने काशी से मिथिला तक बदल दी तस्वीर”
योगी ने कहा कि पांच वर्ष पहले उन्होंने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है और आज रामलला विराजमान हैं।
इसी तरह सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर भी डबल इंजन की सरकार बना रही है।
उन्होंने बताया कि राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जिससे अयोध्या और मिथिला भावनात्मक रूप से एक बार फिर जुड़ जाएंगे।
“2005 से पहले अयोध्या से दरभंगा आने में 16 घंटे लगते थे, अब लखनऊ से दरभंगा पहुंचने में सिर्फ 45 मिनट लगते हैं — यही डबल इंजन की डबल स्पीड है।”
“कांग्रेस-आरजेडी के राज में था नरसंहार, अब विकास की बहार”
योगी ने कहा कि आरजेडी शासन में बिहार नरसंहारों, अपहरण और अराजकता से ग्रस्त था, बेटियां असुरक्षित थीं और व्यापारी भयभीत।
अब एनडीए सरकार में न दंगा है, न भय।
उन्होंने कहा, “यूपी में जैसे माफिया की छाती पर बुलडोजर चलता है, वैसे ही बिहार को भी माफियामुक्त बनाया जाएगा।”
“धारा 370 हटाना मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि”
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को विवादित बनाया था, वहां हिंदुओं को विस्थापित किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाकर यह अन्याय समाप्त किया।
अब कोई भी बिहार या मिथिला का व्यक्ति वहां सम्मानपूर्वक रह सकता है।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी के पाप को धोने का काम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है।”

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ