वाराणसी के रोहनियां थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना मोहनसराय बाईपास के पास हुई, जहां पुलिस ने संदिग्ध पशु तस्करों को रोकने की कोशिश की।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस के रुकने के इशारे पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक तस्कर गोलू नट पुत्र मुस्लिम नट, निवासी राजातालाब, के पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को पुलिस ने पकड़कर ट्रॉमा सेंटर भेजा, जबकि उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि उन्हें पशु तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की। उसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। मौके से अवैध हथियार और कुछ पशु संबंधी सामान भी बरामद किए गए हैं।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री