वाराणसी। दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने सामनेघाट स्थित ‘अपना घर आश्रम’ पहुँचकर वहाँ निवासरत असहाय, आश्रयहीन, मूक-बधिर, नेत्रहीन एवं मंदबुद्धि सहित लगभग 635 प्रभुजनों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रेम, संवेदना और आत्मीयता के साथ दीपावली मनाई।
पुलिस आयुक्त ने प्रभुजनों से संवाद करते हुए उनके रहन-सहन, खान-पान और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा सभी के बीच मिष्ठान, फल, दीपक, मोमबत्तियाँ और उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रभुजनों के साथ दीप जलाए, पटाखे फोड़े और मिठाइयाँ बाँटकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।
दीपों की रोशनी और मुस्कुराते चेहरों के बीच यह दृश्य मानवता और करुणा का अद्भुत उदाहरण बना। पुलिस आयुक्त की इस पहल से न केवल प्रभुजन उत्साहित दिखे, बल्कि सभी उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
“दीपावली का असली अर्थ तभी पूर्ण होता है जब हम खुशियाँ बाँटते हैं और किसी के जीवन में प्रकाश जगाते हैं।”

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा