वाराणसी। वरुणा जोन में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग गिरोह के दो शातिर अपराधी पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्तार हो गए। तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि 13 अक्टूबर की चेन स्नेचिंग वारदात में शामिल बदमाश ज्वैलरी बेचने के लिए रोहनिया क्षेत्र में आने वाले हैं। इस पर SOG प्रभारी गौरव सिंह और इंस्पेक्टर राजू सिंह के नेतृत्व में टीम ने भदवर के पास घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने कार छोड़कर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी गोली निकाली जा रही है।
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार और एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान महेश और संदीप के रूप में हुई है, जो शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के दुधली गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने उनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, चार कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा — अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा