लहरतारा में चौपाल: रविंद्र जायसवाल ने जाम व पेयजल समस्या के समाधान हेतु दिए सख्त निर्देश, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को लहरतारा वार्ड में चौपाल का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना और कई मुद्दों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया। उन्होंने लहरतारा चौराहे पर जाम की समस्या एवं चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जायसवाल ने विशेष रूप से वार्ड लहरतारा में पेयजल और सीवर लाइन की अब तक न लगने पर नाराजगी जताई और संबंधित विभागों को जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कई वर्षों से सीवर और पेयजल की सुविधा से वंचित है, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

चौपाल के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण वेद प्रकाश मिश्र, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, जीएम जलकल, जीएम जल निगम, पार्षद संजू सरोज, राकेश जायसवाल, विजय गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, भरत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस चौपाल का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था।

About The Author

Share the News