त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत: उत्तर रेलवे चला रहा कई स्पेशल ट्रेनें, जरूरत पड़ने पर वाराणसी से भी मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन सुविधा

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे मुख्यालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
निदेशक, कैण्ट रेलवे स्टेशन वाराणसी ने बताया कि ट्रेनों में बढ़ती लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर टिकट बुकिंग के आंकड़ों का विश्लेषण कर सक्षम अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, स्थिति के अनुसार लखनऊ मंडल कार्यालय के आदेशानुसार वाराणसी से भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार `रेल नीर’ पानी की बोतलों के नए कम दरों की जानकारी सभी आधिकारिक वेंडरों को दे दी गई है। यदि कोई वेंडर अधिक मूल्य वसूलता है, तो ऐसे मामलों की जांच वाणिज्य निरीक्षक द्वारा कराई जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर के निदेशक ने भी जानकारी दी कि हवाई किराए में वृद्धि या कमी पूरी तरह संबंधित एयरलाइनों के अधिकार क्षेत्र में आती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) केवल हवाई अड्डे के संचालन और यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करता है।

About The Author

Share the News