पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (JDU) ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 बाहुबलियों, 6 मंत्रियों, और 4 महिलाओं को टिकट दिया गया है, जबकि एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को जगह नहीं मिली है।
बाहुबली उम्मीदवारों में मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय शामिल हैं। वहीं, चिराग पासवान के दावे वाली 5 सीटों — सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा — पर भी JDU ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में 18 मौजूदा विधायकों को रिपीट किया गया है जबकि 2 विधायकों का टिकट काटा गया है — सकरा से आदित्य कुमार और बरबीघा से सुदर्शन कुमार।
दिलचस्प रूप से, नीतीश कुमार ने अपनी पारंपरिक सीट तारापुर बीजेपी को सौंप दी है, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह, परबत्ता सीट भी गठबंधन सहयोगी दल के लिए छोड़ी गई है।
2020 में मात्र 12 वोटों से जीतने वाले कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट मिला है। वहीं, मंत्री विजय चौधरी, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, और रत्नेश सदा को भी फिर से मैदान में उतारा गया है।
इस बार JDU कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
एनडीए की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व और चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। जेडीयू का नारा भी यही है — “2025 से 2030, फिर से नीतीश।”

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा