एक मिनट 21 सेकंड का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूफियान शेख नामक एक मुस्लिम युवक ने मदीना में रहकर हिंदू संत प्रेमानंद महाराज की सेहत और दीर्घायु के लिए अल्लाह तआला से दुआ की।
जहां एक ओर लोगों ने इस पहल को धर्म से ऊपर इंसानियत का प्रतीक बताया है, वहीं दूसरी ओर कुछ कट्टरपंथी तत्वों को यह बात नागवार गुजर रही है। बताया जा रहा है कि सूफियान को वीडियो डिलीट करने के लिए लगातार धमकियां और दबाव मिल रहे हैं।
वीडियो में सूफियान कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने “मदीना की पाक ज़मीन से प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ जीवन के लिए दुआ की है।” इस कदम ने सोशल मीडिया पर धर्म और मानवता के रिश्ते पर एक नई बहस छेड़ दी है।
सूफियान के समर्थन में अब कई लोग खुलकर सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि “इंसानियत किसी धर्म से बड़ी है।”

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री