वाराणसी कमिश्नरेट में उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में सोमवार को उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। यातायात एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के मद्देनज़र कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश चौहान को चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, थाना सिगरा से स्थानांतरित कर थाना सिगरा में तैनात किया गया है।
अतहर अली को चौकी प्रभारी लहुराबीर, थाना चेतगंज से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी तेलियाबाग, थाना चेतगंज बनाया गया है।
जय प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी रामनगर कस्बा से बदलकर थाना रामनगर में तैनात किया गया है।
महिला उपनिरीक्षक निहारिका साहू को चौकी प्रभारी चितईपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी तरह राजकुमार को चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली,
अनुजमणि तिवारी को चौकी प्रभारी रामनगर कस्बा,
विवेक सिंह को चौकी प्रभारी दशाश्वमेध,
वैभव कुमार शुक्ला को थाना आदमपुर,
अभिषेक कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी ब्रह्मनाल, थाना चौक,
जितेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, थाना सिगरा,
और विकल शाण्डिल्य को चौकी प्रभारी लहुराबीर, थाना चेतगंज के रूप में नई तैनाती दी गई है।

ये सभी स्थानांतरण रिक्तियों के सापेक्ष किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन के अनुसार, इस फेरबदल का उद्देश्य क्षेत्रीय कार्यों में दक्षता बढ़ाना और यातायात एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

About The Author

Share the News