वाराणसी। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार रात अपर पुलिस आयुक्त राजेश सिंह, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एसीपी चेतगंज डॉ. ईशान सोनी ने जैतपुरा थाना क्षेत्र की सघन गलियों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने चौकाघाट, काजीसदुल्लापुर, दोषीपुरा, नवापुरा सहित आसपास के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने और त्योहारों के दौरान निर्बाध कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
शहर में बढ़ी पुलिस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा की भावना और भरोसा मजबूत हुआ है।

More Stories
ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर हुई वाराणसी पुलिस, पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
वरुणा पार को बड़ी राहत: अब शिवपुर स्टेशन पर रुकेगी वरुणा एक्सप्रेस
रंगों के साथ जाम का भी जोर: होली पर काशी में 27 करोड़ की शराब बिक्री