नो पार्किंग, नो पॉलिटिक्स” — कैंट थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई

माननीय पास लगे दो वाहन सीज, अतिक्रमण करने वालों पर चला चालन अभियान

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना कैंट पुलिस ने शहर के व्यस्त चौराहों और तिराहों पर “अतिक्रमण हटाओ एवं वाहन चेकिंग अभियान” चलाया।

अभियान के दौरान भोजू बीर चौराहे पर वाहन चेकिंग के समय कई अनियमितताएं पाई गईं। इस दौरान दो वाहनों पर माननीय विधायकों को जारी पास लगे मिले। पूछताछ में चालक संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को टीपी लाइन भेजकर सीज कर दिया गया।

इसके साथ ही अर्दली बाजार, महावीर मंदिर, इनफिनिटिव हॉस्पिटल और विजय मेडिकल स्टोर के सामने बेतरतीब खड़ी गाड़ियों का चालान किया गया तथा वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क पर अवैध पार्किंग पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नर्सिंग होम संचालकों को भी व्यक्तिगत रूप से चेताया कि उनके संस्थानों के बाहर वाहनों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा पहुंचाने वालों पर अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Share the News